दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे : शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। करीब 27 साल बाद दिल्ली में 'कमल' खिलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्ली विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी जहां लगातार चौथी बार सत्ता में आने का दावा ठोक रही थी वहीं बीजेपी को 27 साल का सूखा खत्म होने का इंतजार था पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी जहां 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Comments