ग्रहों के राजकुमार बुध देव का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसे त्वचा, बुद्धि, तर्क और मित्र आदि का दाता माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार को सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर बुध देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 15 फरवरी 2025 का लव राशिफल।
मेष राशि
बुध देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों को उनका सोलमेट शनिवार को मिल सकता है। वहीं जिन जातकों का विवाह हो चुका है या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वो अपने सोलमेट संग रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
वृषभ राशि
प्यार के मामले में सिंगल जातकों को शनिवार को सफलता मिलेगी। रिलेशनशिप में मौजूद कपल कहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं विवाहित लोगों को साथी संग अच्छा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, जिसके कारण वृषभ राशि के लोगों को मन परेशान रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा, जिसके कारण मिथुन राशि के जातकों की साथी से अनबन हो सकती है। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी शनिवार को अपने सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं हो पाएगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9
कर्क राशि
बुध देव की कृपा से सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शाम का समय साथी संग बिताएंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
सिंह राशि
सिंगल लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग सोलमेट के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। सोलमेट से दिल खोलकर बात करेंगे, तो मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 5
कन्या राशि
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते के लिए परिवारवाले मान जाएंगे। संभव है कि इस वर्ष आपकी अपने सच्चे प्यार से शादी होगी। वहीं जो लोग पहले से विवाहित हैं, उनके जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
तुला राशि
जीवनसाथी के साथ शाम के समय रोमांटिक पल बिताएंगे, जिससे खुशी होगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, शनिवार को उनकी अपने सच्चे प्यार से मुलाकात होगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अकेले में साथी संग रोमांटिक समय बिताने से रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी दिन खत्म होने से पहले अपने सच्चे प्रेम से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 1
धनु राशि
पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे शादीशुदा कपल के रिश्ते में मजबूती आएगी। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। साथी से मुलाकात होने की संभावना कम है।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 8
मकर राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग और शादीशुदा जातक साथी संग डेट पर जा सकते हैं। सोलमेट संग समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कुछ समय और अपने प्यार का इंतजार करना होगा।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि
सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्रेम शनिवार को नहीं मिल पाएगा। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनकी लव लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा। साथी संग अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 8
मीन राशि
पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। शाम के समय डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4
Comments