टिमटिमाते दीपक की होगी छुट्टी,महाराज का होगा राज

टिमटिमाते दीपक की होगी छुट्टी,महाराज का होगा राज

रायपुर : विधानसभा लोकसभा के बाद नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम को देखकर लगता है की पंचायत चुनाव के परिणाम भी ऐसे ही रहने वाला है,कांग्रेस का दीपक अब सिर्फ टिमटिमा रहा कांग्रेस हार को तो नही बदल पाई पर अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को बदलने जा रही.टी एस सिंहदेव का राज छ.ग. कांग्रेस में कायम होने जा रहा सिंहदेव का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाना तय है।

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज हो गई। इस चर्चा को बल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से और मिल गया। खबर है कि दीपक बैज की छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को बदलने का निर्णय ले लिया है।

अब सवाल यह है कि बैज की छुट्टी होगी तो कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? इसे लेकर भी चर्चा बहुत तेज है और ज्यादातर जगहों से एक नाम चर्चा में है ‘टीएस सिंहदेव’। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेता सिंहदेव के नाम पर सहमत हैं।

वैसे इस सहमति को आधार तब से और मिला है, जब से महंत ने यह बयान दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। महंत के इस बयान को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से सच माना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कहीं से भी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि बैज की छुट्टी तय है और सिंहदेव ही नए अध्यक्ष होंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि देर शाम तक ऐलान भी हो सकता है। खैर, ऐलान कभी भी हो, लेकिन चर्चा तो तेज हो चली है। बस इंतजार है चर्चाओं पर विराम का।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments