कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड,बीजेपी ने लहराया जीत का परचम

कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड,बीजेपी ने लहराया जीत का परचम

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें बीजेपी अधिकांश जगहों पर आगे चल रही है। बात करें कांकेर की तो नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

कांकेर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कांकेर जिले में 111 साल के बाद कमल खिला है और 111 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं। नगर पालिका बनने के बाद लगातार कांग्रेस जीत रही थी। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसका कब्जा बरकरार रहेगा पर ऐसा नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने उसके किले में सेंध लगा दी है।

नगर पंचायत चारामा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। 8 भाजपा पार्षद, 6 कांग्रेस , 1 निर्दलीय पार्षद जीते हैं तो वहीं, नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा के अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को हराया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments