रायपुर : छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है। वहीं नगर पालिका परिषद के नतीजों की बात करें तो कुछ में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि अधिकांश नगर पालिकाओं में भाजपा ने अपना भगवा परचम लहराया है।
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद बोदरी में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष पद पर यह पहली जीत है। 'आप' पार्टी पिछले चुनाव में भी कुछ जगहों पर चुनाव में उतरी थी। दिल्ली चुनाव में 'आप' की हार के बाद पार्टी को यह थोड़ी राहत देने वाली खबर है।
49 नगर पालिका के अध्यक्ष पद जीतने वाले प्रत्याशी
रायपुर संभाग
- महासमुंद नगर पालिका- कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू की जीत
- बागबाहरा नगर पालिका- कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली नगर पालिका- भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
- तिल्दा-नेवरा नगर पालिका- भाजपा प्रत्याशी की जीत
- गोबरा नवापारा नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी की जीत
- आरंग नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
- अभनपुर नगर पालिका - कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
- मंदिर हसौद नगर पालिका - कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
गरियाबंद नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
- बलौदाबाजार नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
- भाटापारा नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
- सिमगा नगर पालिका- निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
बस्तर संभाग
- बीजापुर नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
- किरंदुल नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली नगर पालिका- भाजपा प्रत्याशी की जीत
- दंतेवाड़ा नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
- सुकमा नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
- कोंडागांव नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
- कांकेर नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
- नारायणपुर नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
दुर्ग संभाग
- कवर्धा - भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
- पंडरिया - भाजपा प्रत्याशी की जीत
- कुम्हारी - भाजपा प्रत्याशी की जीत
- अहिवारा - निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
- अमलेश्वर - भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
- दल्लीराजहरा - भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
- बालोद - भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
- बेमेतरा - भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ - भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
बिलासपुर संभाग
- तखतपुर नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
- रतनपुर नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी की जीत
- बोदरी नगर पालिका - आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
- गौरेला नगर पालिका - भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
- पेण्ड्रा - निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
- मुंगेली - कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी - भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
- खरसिया - भाजपा प्रत्याशी की जीत
- जांजगीर-नैला - भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
- चांपा - भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
- अकलतरा - निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
- सक्ती - निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल की जीत
- दीपिका - भाजपा प्रत्याशी की जीत
- कटघोरा - कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
सरगुजा संभाग
- बांकी-मोंगरा - भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर - भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
- रामानुजगंज - भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
- सूरजपुर - कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
- मनेंद्रगढ़ - भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
- जशपुरनगर - भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत की जीत
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments