कुनकुरी पर कसा तंज, अपना गढ़ नही बचा पाए पूर्व सीएम बघेल

कुनकुरी पर कसा तंज, अपना गढ़ नही बचा पाए पूर्व सीएम बघेल

दुर्ग:  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए परिणाम के अनुसार प्रदेश के सभी 10 में भाजपा की शहर सरकार बनते हुए नजर आ रही है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन में भगवा लहराया है। जी हां यहां भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र में भी उलटफेर देखने को मिला था, जहां कांग्रेस के विनय शील ने जीत दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 601 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार दयानंद सोनकर 319 मतों से अपना चुनाव जीत गए हैं। बताया जा रहा है कि पाटन में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण स्थानीय नेताओं की गुटबाजी है।

बता दें कि इससे पहले कुनकुरी में भाजपा की हार पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा था कि ”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है। जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका है। कुनकुरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments