कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें बीजेपी अधिकांश जगहों पर आगे चल रही है। बात करें कबीरधाम जिले की तो यहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत देखने को मिल रही है। दो नगरपालिका और नगर पंचायतों में बीजेपी की जीत हुई है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सभी नगरीय निकायों में भाजपा का कमल खिला है। नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया, पांडातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहार और इंदौरी में भाजपा की जीत हुई है।
कबीरधाम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments