दन्तेवाड़ा : पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।
नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 03 ईनामी माओवादी (1) पालनर एलओएस सदस्य (szc चैतू दादा का गार्ड) राजू पदाम पिता हिड़मा पदाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा, (02) पालनर एलओएस सदस्य (szc चैतू दादा की गार्ड) हुर्रे कवासी पिता स्व0 वारे कवासी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुंजेरास थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा, (03) सोनाबेड़ा एलओएस सदस्या सुखमती उर्फ लक्ष्मी उर्फ कविता ओयाम पिता मंगू उर्फ गुट्टा ओयाम उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचपाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 15.02.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किए।
उक्त माओवादी को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।
आत्मसमर्पित माओवादी को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे 10,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, 3 वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।
लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 215 ईनामी सहित कुल 901 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments