छुरा नगर पंचायत में कांग्रेस से 9 पार्षदों की जीत, उपाध्यक्ष का सिलसिला शुरू

छुरा नगर पंचायत में कांग्रेस से 9 पार्षदों की जीत, उपाध्यक्ष का सिलसिला शुरू

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : नगर पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद अब उपाध्यक्ष का जोड़ तोड़ अभी से शुरू हो चुका है। वहीं नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के लुकेश्वरी निषाद ने जीत हासिल की है । तो एक तरफ कांग्रेस के 9 पार्षदों ने जीत हासिल की है और भाजपा के 6 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों की उपाध्यक्ष बनाने का रेस शुरू हो गया है। अब आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि एक तरफ बीजेपी के अध्यक्ष ने जीत हासिल की है तो दुसरी तरफ 9 सीट जीतने वाली कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष बनाने में कब तक सफल हो पायेगा। और नगर विकास के लिए दोनों ही पार्टी के प्रतिनिधियों में कितना तालमेल होगा और नगर के विकास में कितना सहायक होंगे ये आने वाले दिनों में तय हो पायेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments