धृति योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जानें लव राशिफल

धृति योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जानें लव राशिफल

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 16 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही धृति योग बन रहा है, जिसका प्रभाव रविवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। शास्त्रों में धृति योग को शुभ माना गया है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करना लाभकारी रहता है। इस योग में सगाई, भूमि पूजन और नया निर्माण कार्य शुरू करना अच्छा रहता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस योग का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 16 फरवरी 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

प्रेमी के साथ भावनात्मक पल व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा। सोलमेट के मिलने की संभावना इस समय बहुत कम है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

किसी अन्य व्यक्ति के कारण कपल्स का झगड़ा हो सकता है। पहले से कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों को अपने प्यार का कुछ और समय इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

यदि आप सिंगल हैं और घरवाले आपके लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, तो रविवार को शाम के समय उन्हें खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्यार के मामले में खुशनुमा रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

प्रेमी से अनबन हो सकती है। लेकिन आप अपने प्रिय के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, तो समस्याओं का समाधान जरूर निकल जाएगा। सिंगल जातकों की मुलाकात रविवार को किसी खास शख्स से हो सकती है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं रखने के लिए जीवनसाथी संग समय बिताएं और उनसे दिल खोलकर बात करें। साथी के साथ घूमने जाना रविवार को रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। कपल की लड़ाई होने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शाम में साथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके जीवन में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। रोजाना की तरह ही रविवार का दिन रहेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 5

तुला राशि

रविवार को रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की मुलाकात साथी से हो सकती है। आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में प्यार का संतुलन बना रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

रविवार को आपका साथी घर पर ही रहेगा, जिनका मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। इसलिए उनसे बात करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। नहीं तो लड़ाई होने की संभावना है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

धनु राशि

पार्टनर के साथ अच्छा रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे संबंध में मजबूती व गहराई आएगी। शादीशुदा जातकों का साथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मूड खराब रहेगा।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 1

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन शनिवार के मुकाबले रविवार को सामान्य रहेगा। साथी से मुलाकात होने की संभावना नहीं है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके जीवन में तनाव बना रहेगा। शाम के समय जीवनसाथी और घरवालों से अनबन हो सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को उनका प्रेम रविवार को नहीं मिलेगा। जो लोग विवाहित हैं या रिलेशनशिप में हैं, उनकी लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा। सोलमेट संग अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

मीन राशि

पार्टनर के साथ समय बिताने का समय नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। इसके अलावा पिता से अनबन होने की संभावना है। वहीं जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में जल्द ही किसी खास का आगमन होने के योग हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments