होलाष्टक में क्या करें और क्या ना करें जानिए

होलाष्टक में क्या करें और क्या ना करें जानिए

नई दिल्ली :  हर साल फाल्गुन माह में होली के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का लोगों को बेस्रबी से इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, होली (Holi 2025) से आठ दिन पहले से होलाष्टक की शुरुआत होती है। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के समय वर्जित कामों को करने से साधक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और मांगलिक कामों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में आइए हम आपको विस्तार से बताएंगे कि होलाष्टक में किन कामों नहीं करना चाहिए?

कब से है होलाष्टक (Holashtak 2025 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हो रही है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन यानी 13 मार्च 2025 को होगा। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा।

होलाष्टक में क्या न करें

  1. होलाष्टक के दौरान विवाह, नामकरण, गृह-प्रवेश, मुंडन समेत आदि शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन वर्जित कामों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
  2. होलाष्टक के दौरान हवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि होलाष्टक में व्यापार शुरु करने से उसमें सफलता प्राप्त नहीं होती है।
  3. इसके अलावा नया मकान और गाड़ी की खरीदारी करने से बचना चाहिए। साथ ही घर भी नहीं बनवाना चाहिए।

होलाष्टक में क्या करें?

  1. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होलाष्टक के दौरान दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  2. इसके अलावा पूजा के दौरान सच्चे मन से हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना फलदायी साबित होता है। मान्यता है कि इन कामों को करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

होलिका दहन 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Date and Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च (Holika Dahan 2025 Kab hai) को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments