किरंदुल : लौहनगरी किरन्दुल नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भव्य एवं ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिँह, पार्षद राजकुमार सोनी, लक्ष्मी,देवकी,यशोदा, थॉमस बाबू एवं समस्त भाजपा परिवार द्वारा रविवार शाम 05:30 बजे नगर की जनता का आभार व्यक्त करने हेतु भव्य विजय जुलूस निकाला गया। लौहनगरी की जनता द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा,आरती, गुलाल एवं मिष्ठान द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया एवं जमकर आतिशबाजी की गई।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यजीत सिंह चौहान एवं मंडल अध्यक्ष किरंदुल विजय सोढ़ी के मार्गदर्शन में संजू दास, दीनानाथ,जयदीप माकन,आर सी नाहक, शैलेन्द्र सिँह, खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव,सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव सहित भारतीय जनता पार्टी,भाजयुमो, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ उपस्थित थे।
Comments