बेमेतरा टेकेश्वर दुबे।23 फरवरी 2025:- बेमेतरा ज़िले के जनपद पंचायत साजा और बेरला में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत मतदान शांति पूर्ण तरीके से जारी है। सुबह 07:00 बजे से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
सुबह 09:00 बजे तक साजा और बेरला जनपद पंचायतों में कुल मिलाकर 12.32% मतदान दर्ज किया गया है। जनपदवार मतदान की स्थिति इस प्रकार है
जनपद पंचायत साजा
पुरुष मतदाता: 8783
महिला मतदाता: 10248
कुल मतदाता: 19031ने अभी तक वोट डाले है |
सुबह 09 बजे तक मतदान प्रतिशत:
पुरुष: 11.78%
महिला: 13.86%
कुल: 12.82%
जनपद पंचायत बेरला
पुरुष मतदाता: 8871
महिला मतदाता: 8681
कुल मतदाता: 17552
सुबह 09 बजे तक मतदान प्रतिशत:
पुरुष: 11.89%
महिला: 11.76%
कुल: 11.83%
कुल मिलाकर (साजा और बेरला)
कुल मतदाता: 36583
सुबह 09 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत: 12.32%
प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, और अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मतदाता पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं।
मतदान शाम 03 बजे तक चलेगा और अधिक से अधिक मतदाताओं के मतदान की उम्मीद की जा रही है।
Comments