रायपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई 14 नशेड़ी वाहन चालकों पर

रायपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई 14 नशेड़ी वाहन चालकों पर

रायपुर, 02 मार्च 2025  : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्री राम मंदिर, गुंडहर एवं अटल नगर नवा रायपुर में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विगत दो माह के भीतर 250 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कारवाई की जा चुकी है। कार्यवाही के अनुक्रम में इस विकेंड 01 मार्च को 14 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाहीं की गई। 

बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत विगत दो माह के भीतर 250 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाहीं की जा चुकी है जिसके तहत वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 10,000-10,000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही युक्त नशेड़ी वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्यवाही भी की जा रही है।

कारवाही के अनुक्रम में इस शनिवार 01 मार्च को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग कर 14 नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई, प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया। सभी वाहन चालको का लाइसेंस भी निलंबन हेतु परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा! 

शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक निम्नानुसार है:- 

01. CG 07 CD 0371 मुकेश कुमार 

2. CG 04 HW 1451 रंजन मिश्रा 

3. CG 11 AH 7626 श्याम अवस्थी 

4. CG 25 L 4600 गौरव राघव 

5. CG 12 AS 3852 जगत राम 

6. CG 04 MS 1536 पराग तिवारी 

7. CG 04 NC 2757 चंद्रदेव 

8. CG 13 AW 0939 अभिषेक तिवारी 

9. CG 07 HQ 0501 लुगेश कुमार 

10. CG 04 NQ 9933 यश भट्टी 

11. CG 04 NT 1731 प्रहलाद यादव 

12. CG 07 NW 0797 अंकित परगनिहा 

13. CG 04 PK 0207 धन्ना लाल 

14. CG 04 QR 4819 कीरत राम









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments