CG CRIME :जमीन विवाद के चलते युवक की बेरहमी से हत्या

CG CRIME :जमीन विवाद के चलते युवक की बेरहमी से हत्या

बिलासपुर :  जिले के उड़गन गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक पर धारदार हथियार से हमला करते नजर आ रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खेमाराम के चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments