आज हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हुआ,जानें लेटेस्ट रेट

आज हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हुआ,जानें लेटेस्ट रेट

आज 3 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन और लगातार चौथी बार सोना सस्ता हुआ है। सोमवार के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 240 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,600 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

सोने-चांदी के दाम में क्यों आ रही है गिरावट

डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने से डॉलर को मजबूती मिली, जिससे सोने की मांग घटी। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती टालने की अटकलों से भी सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है।

दिल्ली-मुंबई में सस्ता हुआ सोना

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। यहां 22 कैरेट गोल्ड का दाम 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 79,390 रुपये और 24 कैरेट सोना 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 3 मार्च 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 79,540 86,760
चेन्नई 79,390 86,610
मुंबई 79,390 86,610
कोलकाता 79,390 86,610

चांदी का दाम

3 मार्च 2025 को चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के दाम में  बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments