केंद्रीय जेल से पैरोल पर बाहर आए दो सजायाफ्ता कैदी फरार

केंद्रीय जेल से पैरोल पर बाहर आए दो सजायाफ्ता कैदी फरार

दुर्ग :- केंद्रीय जेल दुर्ग में हत्या के मामले में सजा काट रहे दो कैदी पैरोल पर जेल से बाहर तो आए, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद पद्मनाभपुर थाने दोनों के खिलाफ जेल से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। दुर्ग एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कैदियों पर इनाम घोषित किया है।

पद्मनाभपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पथर्रा गांव निवासी नाहुस भारती (36 साल) और हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों दुर्ग केंद्रीय जेल में सजा काट रहे थे। दोनों हत्यारों ने न्यायालय से पैरोल पर बाहर आने की मांग की थी। कोर्ट ने नाहुस भारती की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल दिया था। न्यायालय के आदेश के मुताबिक दोनों को 7 जून 2022 तक जेल वापस आना था, लेकिन वह नहीं लौटा। इसी तरह दूसरे मामले में हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह को कोर्ट से 30 दिसंबर 2023 को पैरोल मिली थी। जिसे 16 जनवरी 2024 तक जेल में पहुंचना था, लेकिन वो भी जेल में नहीं पहुंचा। जब पुलिस ने दोनों के घर में दबिश दी तो पता चला कि दोनों जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गए हैं।

 

 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments