रायपुरः सरकारी नौकरियों की तैयारी में लगे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से वर्ष 2025 में होने वाले भर्तियों एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस साल कुल 32 भर्ती परीक्षाओं/ प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षाओं का दौर मई महीने की पहली तारीख से शुरू हो जाएगा। वहीं सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा 15 जून निर्धारित है। आने वाले दिन में निर्धारित परीक्षा तिथि से एक माह पहले आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
CG ADEO Post Exam Date Form बता दें कि इस वर्ष व्यापमं की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल, आबकारी आरक्षक, अमीन, अनुवादक, स्टाफ नर्स सहित भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्री बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पीपीटी, पीएटी सहित अन्य एंट्रेस एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।
देखिए व्यापमं की ओर से आयोजित परीक्षाओं की लिस्ट
पदनाम/ परीक्षा का नाम | परीक्षा की संभावित तिथियां |
प्रयोगशाला सहायक (KASL23) | 09 मार्च 2025 |
मत्स्य निरीक्षक (FF124) | 23 मार्च 2025 |
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (KASL23) | 13 अप्रैल 2025 |
उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियता (वि./या.) | 27 अप्रैल 2025 |
पी.पी.टी. PPT25 | 01 मई 2025 |
प्री.एम.सी.ए. MCA25 | 01 मई 2025 |
पी.ई.टी. PET25 | 08 मई 2025 |
पी.पी.एच.टी. PPHT25 | 08 मई 2025 |
पी.ए.टी./पी.व्ही.पी.टी. PAT/ PVPT25 | 15 मई 2025 |
प्री.बी.एड. B.Ed.25 | 22 मई 2025 |
प्री.डी.एल.एड. D.El.Ed.25 | 22 मई 2025 |
बी.एस.सी. नर्सिंग BSCN25 | 29 मई 2025 |
एम.एस.सी. नर्सिंग MSCN25 | 05 जून 2025 |
पोस्ट बेसिक नर्सिंग PBN25 | 05 जून 2025 |
सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO24) | 15 जून 2025 |
नगर सैनिक | 22 जून 2025 |
उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत / यांत्रिकी) | 13 जुलाई 2025 |
उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत / यांत्रिकी) | 20 जुलाई 2025 |
आबकारी आरक्षक (EDEC24) | 27 जुलाई 2025 |
प्रयोगशाला परिचारक (HCIV24) | 03 अगस्त 2025 |
डार्करूम असिस्टेंट, पोस्टिंग ब्वॉय, ऑग्जिलरी इकमैन/ इकर, जूनियर बाइंडर, हमाल सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य, हेल्पर (समूह 6) | 31 अगस्त 2025 |
कनिष्ठ प्रबंधक-(2) (कन्सट्रक्शन / मेन्टेनेन्स), उप प्रबंधक (उपयंत्री), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (कृषि विशेषज्ञ), कनिष्ठ प्रबंधक-(2) (आई.टी./ प्रोग्रामर), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (आई. टी. विशेषज्ञ), उप प्रबंधक (प्रोग्रामर) एवं सहायक प्रबंधक (सहायक प्रोग्रामर) (CBJM23) | 7 सितंबर 2025 |
आरक्षक संवर्ग (अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा) | 14 सितंबर 2025 |
स्टॉफ नर्स | 21 सितंबर 2025 |
वार्ड ब्यॉय एवं वार्ड आया | 12 अक्टूबर 2025 |
अनुरेखक | 26 अक्टूबर 2025 |
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला | 09 नवंबर 2025 |
हैंडपंप तकनीशियन | 23 नवंबर 2025 |
कापी होल्डर, प्लेट नेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर, सिगल कलर सीटफेड ऑपरेटर ट्रेसर / स्टिचर/पेस्टर, जूनियर रीडर (समूह 1) | 30 नवंबर 2025 |
अमीन | 07 दिसंबर 2025 |
अनुवादक | 14 दिसंबर 2025 |
केमिस्ट | 21 दिसंबर 3025 |
Comments