वनमंत्री केदार कश्यप किसान मेला में हुए शामिल

वनमंत्री केदार कश्यप किसान मेला में हुए शामिल

नारायणपुर :  रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में मुुख्य अतिथि के रूप में संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने किसान मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके, इसके लिए जरूरी है कि कृषि के उत्पादन लागत कम हो और अधिक उत्पादन प्राप्त हो एवं उपज का उचित मूल्य मिले। उन्होंने कहा किसानों की बेहतरी के लिए हमारी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिये है। उन्होंने कहा कि किसान ऋण 14 प्रतिशत से घटाकर शून्य प्रतिशत किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी की जा रही हैं। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसानों और मजदूरों के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। वनमंत्री कश्यप ने राज्य सरकार की ओर से जिले के किसानों को उद्यानिकी फसल में वृद्धि करने के लिए किसानों को हर संभव मदद किये जाने की बात कही। हमारी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से संबल बनाना है। उन्होंने कहा कि यहां के मेहनतकश किसानों को देखकर लगता है कि इस क्षेत्र के कृषि में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आर्गनिक खेती कर विभिन्न प्रकार के बिमारियों से जीवन को बचाने का आग्रह किया।


कार्यक्रम के आरंभ में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन पढ़ा और आश्रम द्वारा किसानों के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को केला, पपीता, साग सब्जी एवं बागवानी फसल में वृद्धि करने अपील किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद से फसल उत्पादकता में वृद्धि होती है। लेकिन लंबे समय तक इसका उपयोग करने से किसानों को नुकसान होता है। इस खाद के ज्यादा उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति जहां एक ओर कमी होती है। वहीं दूसरी ओर जमीन में पोषक तत्व नष्ट हो जाती हैं। किसानों को आधुनिक कृषि के माध्यम से फसल उत्पादन में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमण्डलाधिकारी सचिकानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, जनप्रनिधिगण सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments