• Saturday , Mar 15 , 2025
पश्चिम बंगाल में बीजेपी महिला विधायक ने निकाली विशाल शोभायात्रा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी महिला विधायक ने निकाली विशाल शोभायात्रा

पुरे देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में इस त्योहार से पहले पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा लगी प्रतिबंध पर जमकर हंगामा मचा हुआ

सरकार ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में लोकप्रिय सोनाझुरी हाट में होली के आयोजन पर यह कहते हुए रोक लगा दी कि इससे वन क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट को नुकसान होगा। सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन कैंपस में स्थित है, जिसे यूनेस्को से हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। इस पर बीजेपी महिला विधायक ने होली की विशाल शोभायात्रा निकाली।

बोलापुर डिविजन के वन अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि इलाके में कई बैनर लगाए गए हैं, जिनमें लोगों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में यहां न जुटें। यहां वाहनों की पार्किंग न करें और न ही होली खेलें। होली के आयोजन से हरित क्षेत्र को नुकसान होने की संभावना है। विजिटर्स को वीडियोग्राफी न करने की भी सलाह दी गई है। राहुल कुमार ने कहा कि वन विभाग पुलिस और प्रशासन की मदद से लोगों की भीड़ को यहां जुटने से रोकेगा। लेकिन वन विभाग चाहता है कि लोग खुद ही अनुशासन दिखाएं।

होली का हुजूम

इसी बीच संभल से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवाओं का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है। होली का रंगोत्सव मनाते हुए लोग गलियों से गुजर रहे हैं। सुबह से विरान पड़ी संभल की गलियों में अब होली का हुजूम नजर आ रहा है।

प्रशासन की एडवाइजरी

हालांकि संभल में जुमे की नमाज का भी समय हो चला है। होली से पहले संभल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए होली खेलने के लिए 2:30 बजे तक का समय निर्धारित किया था। पुलिसकर्मी संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एडवाइजरी के अनुसार संभल में 2:30 बजे के बाद होली पर ब्रेक लग सकता है।

क्या बोले CO अनुज चौधरी?

संभल के CO अनुज चौधरी का कहना है कि हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण बने हुए हैं। नमाज हमेशा की तरह समय पर संपन्न करवाई जाएगी।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments