असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात,राहगीरों और पुलिस पर किया पथराव

असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात,राहगीरों और पुलिस पर किया पथराव

कोरबा: असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात उत्पात मचाया। बालको चेक पोस्ट लाल घाट के पास कुछ लोगों ने सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर रास्ता जाम कर दिया। राहगीरों और पुलिस पर पथराव भी किया। रात करीब 1 बजे राहगीरों पर पथराव शुरू हुआ। बाइक सवार डर कर भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही बालको इवेंट नंबर केआरबी/11 की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। झाड़ियों में छिपे असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। घटना में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जब वे सड़क से पत्थर हटाने गए, तब भी उन पर पथराव किया गया। घटना की सूचना तुरंत बालको थाना पुलिस को दी गई। रात के अंधेरे में झाड़ियों से लगातार पत्थरबाजी होती रही। इससे राहगीर डरे-सहमे रहे और कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही रुक गई।

 

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments