डौंडीलोहारा :- विकासखंड में इन दिनों स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जल जतन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। गांव-गांव में स्वच्छाग्रही समूह तथा बिहान समूह के दीदीयों ने जल जतन पखवाड़ा चला रही है। स्वच्छ भारत मिशन के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देश तथा जनपद पंचायत सीईओ श्री पंकज देव सर के मार्गदर्शन में बूंद बूंद पानी बचाने, पेय जल व निस्तारी की समस्या से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान के माध्यम से जल जतन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भीषण गर्मी में वाटर लेबल नीचे चला जाता है जिससे समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे बचने जन जागरूकता आवश्यक है। आप सभी पानी का सदुपयोग करें। नलों से पानी को व्यर्थ न बहने दें। संध्या 6 बजे समूह की महिलाओं के साथ ग्राम पंचायत भेड़ी (लो.) में जल जतन पखवाड़ा में लंबी रैली निकाल कर ग्रामीणों को जल जतन करने प्रेरित किया गया। इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य चुन्नी मानकर, स्वच्छाग्रही समूह की ब्लॉक अध्यक्ष रमन बावरे, बिहान समूह की पीआरपी सीमा यादव, ऊषा बढ़ई, महेश्वरी देहारी, दूज बाई, राजिम सिन्हा, मुलिया बाई सिन्हा, दुलेश्वरी पाड़े, खेदी बाई, दिव्या पाड़े, धनेश्वरी निषाद, ललीता बाई, रेणुका साहू सहित ग्रामीणों ने जल जतन पखवाड़ा रैली में शामिल हुए।
जनपद पंचायत सीईओ पंकज देव ने कहा कि दिनों दिन पेय जल समस्या विकराल रूप लेते जा रही है। अभी पूरा गर्मी का मौसम बचा हुआ है। जल स्तर घट रहा है। घर घर सोखता गड्ढा का निर्माण कर जल स्तर को बढ़ाएं। नलों की टोटी को खुला न छोड़े। पानी को व्यर्थ बहने से बचाएं। एसबीएम के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने गांव गांव में स्वच्छाग्रही समूह तथा बिहान समूह की दीदियों के साथ बेहतरीन जन जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान में आप सभी जुड़े और जल जतन पखवाड़ा में शामिल होकर अपने साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित करें।
Comments