बालोद-धमतरी NH पर हादसा : बाइकर्स गैंग की गाड़ी और बाइक सवार दंपति के बीच हुई टक्कर,तीन लोगों की मौत

बालोद-धमतरी NH पर हादसा : बाइकर्स गैंग की गाड़ी और बाइक सवार दंपति के बीच हुई टक्कर,तीन लोगों की मौत

बालोद :  छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी। हादसा उस वक्त जब बाइक आपस में टकरा गयी। घटना में 4 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बालोद-धमतरी NH 930 मार्ग की है। घटना में तीन लोगों की जान चली गयी।

इसमें डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में चार लोग घायल है। हादसे में हासिर शैय्यद (25) और आनंद कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई पावर हाउस के रहने वाले थे।

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हादसा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक भिलाई से राइडर्स 3 बाइक से केशकाल के लिए निकले थे। वहीं बरही निवासी अक्षय कुमार यादव (27), पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) और डेढ़ साल की बेटी दीक्षा के साथ नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल बालोद के निकले थे।सांकरा गांव के पास राइडर्स की बाइक सवार दंपति के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक भी अनकंट्रोल होकर टकरा गई। हादसे में 2 राइडर और एक मासूम की जान चली गई।

बाइक सवार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद एक युवक उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि दूसरे का सिर सड़क पर टकराने से फट गया। हादसे के बाद पुलिस मृतकों के शव और बाइक को पिकअप वाहन में ले गई। घायलों में भिलाई सेक्टर-2 निवासी जतिन, सेक्टर-8 निवासी रोहन पारिजात, अक्षय कुमार यादव (27) और पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइकर्स तेज रफ्तार में राइडिंग कर रहे थे। लापरवाही से बाइक चलाने की वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई है। घायल रोहन परिजात ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ भिलाई से केशकाल घूमने जा रहे थे। सुबह 7 बजे यात्रा शुरू हुई थी। वह दूसरी बाइक पर पीछे बैठे थे, जबकि हासिर शैय्यद और आनंद कुमार आगे की बाइक पर सवार थे। शैय्यद की बाइक की टक्कर होने के बाद वह और जे जतिन अनकंट्रोल होकर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। फिलहाल, शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है, जहां परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments