कटघोरा में इस बदले मौसम में एक बड़ा हादसा,दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

कटघोरा में इस बदले मौसम में एक बड़ा हादसा,दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

कोरबा : जिले के कटघोरा में इस बदले मौसम ने एक बड़ा हादसा भी कर दिया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। कटघोरा नगर में शाम के समय अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिससे लखनपुर बरभाटा में न्यू वैष्णवी राइस मिल की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायल मजदूरों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।फिलहाल, पुलिस और प्रशासन इस पूरे हादसे की जांच में जुट गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments