छत्तीसगढ़ चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ओम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष,डीएम सोनी प्रदेश मंत्री बने

छत्तीसगढ़ चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ओम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष,डीएम सोनी प्रदेश मंत्री बने

किरन्दुल : देश की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में आपसी सहमति के बाद निर्विरोध चुने गये नये पदाधिकारी। पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी , विप्लव मल्लिक और पुर्व प्रदेश मंत्री हरीश शर्मा , विक्रम अग्रवाल नें व्यापारियों के हित में आम सहमति से पदाधिकारियों के चयन में दी सहमती। व्यापारियों के हित में हमेशा से रहे हैं अग्रणी इस बार फिर मिला मौका विश्वास पर उतरेंगे खरे। 

 छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज 2025 में जय व्यापार पैनल एवं व्यापारी एकता पैनल के आपसी सामंजस्य से चुनावी बादल छंट गए है। सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन,कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया को चुना गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी नें व्यापारियों की एकजुटता के लिए चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। जिसके बाद चैंबर में आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव न करने का निर्णय लेकर, सर्वसम्मति से पदभार दे दिया गया। चैंबर उपाध्यक्ष के पद पर दंतेवाड़ा जिला से कर्मठ एवं व्यावहारिक व्यवसाई ओम सोनी (प्रदेश उपाध्यक्ष) जिनके कार्यकाल में चेम्बर्स की सदस्यता तीन गुना हो गई। एवं चैंबर के कर्मठ व्यवसाई डीएम सोनी (प्रदेश मंत्री) को जिन्होंने जिले के व्यापारियों को छत्तीसगढ़ चैंबर से जोड़ा था। डीएम सोनी पूर्व में दो बार चैंबर मंत्री एवं एक बार संगठन मंत्री का दायित्व निभा चुके है। चैंबर पदाधिकारियों ने दोनों को पुनः विश्वाश जताते हुए दायित्व सौंपा है। दोनों को निर्विरोध पद प्रदान किया गया हैं। वहीं अध्यक्ष सतीश थोरानी ने दोनों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। दंतेवाड़ा जिले के सभी व्यापारी दोनों निर्वाचित चैंबर के पदाधिकारियों को बधाइयां दे रहे है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments