महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जाँच में जुटी पुलिस 

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जाँच में जुटी पुलिस 

कोरबा  : कटघोरा थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के सामने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान लता बाई के रूप में हुई है। वह एतमानगर डूमरमुडा की रहने वाली थी। लता किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी।

वह पास के एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार, लता कुछ महीने पहले अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागकर आई थी और उसके संपर्क में रहती थी। उसने पहले पति को भी छोड़ दिया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले लता के किराए के मकान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते वहां हंगामे की स्थिति बनी थी। सोमवार सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस को महिला के घर का दरवाजा खुला मिला, वहीं चौखट और घटनास्थल के पास ईंटों पर खून के निशान भी पाए गए। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments