बलरामपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत

बलरामपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत

बलरामपुर :  बलरामपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. सोमवार को चार बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे, इस दौरान सभी पानी में डूब गए. दो बच्चों ने तैर कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मामला तातापानी चौकी क्षेत्र का है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – बाबा वक्त मौन रहने का नही,बोलने का है 

जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे. इस दौरान चारों बच्चे पानी में डूब गए, हालांकि दो बच्चों किसी तरह तैर कर तालाब से बाहर आने में सफल रहे. जब तक परिजनों को घटना की जानकारी लगी उस वक्त तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. तातापानी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़े : दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स ने 45 लाख रूपये ईनामी सेन्ट्रल रीजनल ब्यूरो को किया ढेर










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments