सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने आठ यात्री ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र 

सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने आठ यात्री ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र 

रायगढ़  : इतना विशाल औद्योगिक हब बनने के बाद भी रेलगाडिय़ों के ठहराव को लेकर रायगढ़ वंचित ही रहा है। उद्योग धंधे बढऩे से जनसंख्या भी बढ़ रही है। इस बीच राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने आठ यात्री ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर नहीं होने से देश में कई जगहों के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिल पाती है। रायगढ़ के लोगों को बिलासपुर, झारसुगुड़ा या रायपुर की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा है कि राजा चक्रधर सिंह के पिता राजा भूप देव सिंह ने रेलवे नेटवर्क के विकास के लिए 1189 एकड़, 3 रूड भूमि और 27.5 पोल भूमि मुफ्त में दी थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी –बहुमत को तरसाना है,लड़ाकर उन्हें सत्ता पाना हैं 

दुखद है कि वर्तमान में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती हैं। जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों, व्यापारियों और उद्योगों को असुविधा होती है। उन्होंने पुणे हमसफर एक्सप्रेस, वास्को डी गामा एक्सप्रेस, जनेश्वरी एक्सप्रेस, चारलपल्ली स्पेशल फेयर, पोरबंदर कविगुरु एक्सप्रेस, सिकंदराबाद स्पेशल फेयर, मुंबई सीटीएम साप्ताहिक एक्सप्रेस और हुजूर साहेब नांदेड़ एक्सप्रेस के रायगढ़ में स्टॉपेज देने की मांग की है। इससे रायगढ़ में यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। पर्यटन को भी लाभ होगा। रायगढ़ के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ननकी राम कंवर ने लिखा पत्र








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments