आरंग में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

आरंग में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

आरंग :  सतनाम भवन आरंग में विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने हेतु आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी की नीति, विचारधारा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जनसेवा के कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े : बस से उतरवा दिए गए भगवा झंडे, भड़की बीजेपी,पूछा-क्या कोलकाता सीरिया बन गया है ?

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार आयोग के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित महिला मोर्चा, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने एवं संगठन की मजबूती के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments