वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व एवं पश्चिम के क्षेत्रार्गत अवैध रूप से संग्रहित सागौन प्रजाति के काष्ठ जप्ती की कार्यवाही की गई

वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व एवं पश्चिम के क्षेत्रार्गत अवैध रूप से संग्रहित सागौन प्रजाति के काष्ठ जप्ती की कार्यवाही की गई

  कवर्धा टेकेश्वर दुबे :    सुयश धर दीवान,उपवनमण्डलाधिकारी, पंडरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में  महेन्द्र कुमार जोशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पूर्व) एवं श्रीमति पल्लवी गंगबेर, परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पश्चिम) के कुशल नेतृत्व में वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) एवं (पश्चिम) के वन अमला की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर की सूचना पर सर्च वारन्ट क्रमांक 01 द्वारा पंडरिया नगर पालिका के क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 समरूपारा में भागीरथी सत्यम वल्द भगऊ सत्यम के निवास पर सर्च कर अवैध रूप से संग्रहित किये गये सागौन प्रजाति के 253 नग = 1.205 घ.मी. काष्ठ (कीमत रूपये 93,382.00) जप्त किया गया। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – सुशासन का दावा सिर्फ दिखावा ही दिखावा है

   इसी कड़ी में सर्च वारन्ट क्रमांक 02 द्वारा पंडरिया नगर पालिका के क्षेत्र अंतर्गत सतीश नगर में राहुल पिता लेखराज बंजारे के निवास पर सर्च कर अवैध रूप से संग्रहित किये गये सागौन प्रजाति के 05 नग = 0.013 घ.मी. काष्ठ (कीमत रूपये 912.00) जप्त किया गया। वन अमला के द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) ख धारा 52, काष्ठ चिरान अधिनियम धारा 4 (क) बिना अनुमति आरामशीन उपयोग करना के अनुसार जप्ती की कार्यवाही किया जाकर क्रमशः वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20039/25 दिनांक 19.04.2025 एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20719/01 दिनांक 19.04.2025  दर्ज  किया  गया।  

   उक्त कार्यवाही  में   चैनदास खुटियाले,  सुनील सोनी, श्रीमति इन्द्रावति बैगा, उपवनक्षेत्रपाल, संतोष सिंह साकत,   अरूण कुमार दुबे,   दिलीप कुमार चन्द्राकर,  सुभाष चन्द्र भारद्वाज,  रवि मरकाम,  शिवकुमारी जोशी, वनपाल,   सुदर्शन साहू,  पुनाराम धुर्वे,   राम सिंह साहू,  अमरवीर सिंह मरकाम,  श्रीराम गुप्ता,  जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर,  मनोज  कुमार  धुर्वे,   विष्णु सिंह धुर्वे,  राम सिंह दीक्षित,   विनोद भास्कर,   तारकेश यादव,  अजीत कुमार पाल, कु. उमेश्वरी श्याम, कु. जयश्री कौशल, वनरक्षक उपस्थित रहे। जांच कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

ये भी पढ़े : किरन्दुल मे बीएसएनएल की लचर व्यवस्था - पोस्टऑफिस और सीएससी सेंटरों में ऑनलाइन कार्यो में रुकावटें






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments