नवग्रहों की चाल में जब भी बदलाव होता है तो उसके प्रभाव से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 22 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही शुभ योग और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि इन दोनों योग का प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 22 अप्रैल 2025 का लव राशिफल।
मेष राशि
प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करेंगे तो आप दोनों के बीच आई छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर होंगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनका कोई पुराना दोस्त प्रपोज कर सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 22
वृषभ राशि
विवाहित जातक पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। यदि आप उनके सामने खुलकर अपनी बातों को रखेंगे तो अच्छा होगा। सच्चे प्यार का इंतजार सिंगल लोगों का जारी रहेगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 15
मिथुन राशि
रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। साथी का व्यवहार चिड़चिड़ा रहेगा। इसलिए उन्हें स्पेस दें और कुछ समय के लिए उनसे दूरी बनाकर रखें। सिंगल लोग परेशान रहेंगे। पूरे दिन सिर में दर्द रहेगा, जिसके कारण कोई भी काम करने का मन नहीं करेगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – न्याय के लिए नैतिकता विहीन तनातनी क्यों ?
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 20
कर्क राशि
शुभ-शुक्ल योग के शुभ प्रभाव के कारण रिश्ते में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जल्द ही घर में नया मेहमान आ सकता है, जिसके आते ही परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। यदि लंबे समय से साथी किसी कारण परेशान हैं तो वो दुविधा भी दूर होगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 06
सिंह राशि
विवाहित जातकों के रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ेंगी। यदि साथी संग स्पष्ट संवाद नहीं किया तो रिश्ता टूट भी सकता है। सिंगल लोग आधे से ज्यादा समय घरवालों के साथ बिताएंगे जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 11
कन्या राशि
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनके साथी का मूड रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप अपने पार्टनर की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 17
तुला राशि
जीवनसाथी संग छोटी-मोटी बहस हो सकती है। इसलिए धैर्य रखें और उनकी बातों पर ध्यान दें। जो लोग सिंगल हैं, वो नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। उम्मीद है कि अगले महीने तक आपकी शादी हो जाएगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 03
वृश्चिक राशि
विवाहित जातकों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। सिंगल जातकों का रिश्ता उनके पहले प्यार से तय हो सकता है। उम्मीद है कि इस साल आपकी शादी हो जाएगी।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 31
धनु राशि
विवाहित जातकों को थोड़ा संयम रखना होगा। गलतफहमी के कारण जीवनसाथी से तकरार होगी। इसके अलावा कहीं बाहर जाने का प्लान बना हुआ है तो वो कैंसिल भी हो सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 19
मकर राशि
सिंगल लोगों की कुंडली में विवाह का प्रबल योग बन रहा है। उम्मीद है कि मंगलवार को आपके लिए शादी का रिश्ता आएगा। वहीं जो जातक शादीशुदा हैं, वो भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। दोपहर बाद पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे, जिससे सुकून मिलेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 02
कुंभ राशि
लव रिलेशन और शादीशुदा जातकों के रिश्ते में स्थिरता आएगी। पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताने का ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 16
मीन राशि
रोमांस के मामले में मंगलवार का दिन विवाहित जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, जिससे उन्हें सुकून मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 17
Comments