बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार तथा अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की सचिव निधि शर्मा के निर्देशन में ग्राम मऊ, मल्दा, केशला, नांदघाट और अकलवारा (साजा) में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य न केवल नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना था, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया। बताया गया कि पृथ्वी की सुन्दरता बनाए रखने और जलवायु संतुलन को सुधारने के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – वंदन महतारी का छत्तीसगढ़ महतारी पर पड़ रहा भारी धीरे -धीरे
अधिकार मित्रों ने शिविरों में पौधारोपण कर एक मिसाल पेश की और लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों पर पेड़ लगाएं और उपहार स्वरूप पौधे देने की परंपरा को बढ़ावा दें। साथ ही जल संरक्षण पर भी बल दिया गया – जैसे वर्षा जल संग्रहण, सोख्ता निर्माण और जल स्रोतों के समीप जल संधारण की व्यवस्था। वायुमंडलीय संतुलन बनाए रखने के लिए वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। शिविर में नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विधिक योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता और नागरिकों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।इस आयोजन में तालुका विधिक सेवा समिति साजा एवं समस्त अधिकार मित्रों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम ने न केवल विधिक जागरूकता को बढ़ावा दिया बल्कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए जनसहभागिता का संदेश भी दिया।
Comments