दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर कदम उठाए हैं। पाकिस्तान को अब भारत के एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है। इससे पाकिस्तान के हुक्कमरानों समेत आतंकियों को भारत की कार्रवाई का डर सता रहा है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के पीछे लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का हाथ बताया जा रहा है। भारत के एक्शन के बाद कसूरी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने हमले की निंदा की है और कहा कि वह इसका जिम्मेदार नहीं है।
कसूरी ने वीडियो में कहा, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, 'हम इसकी निंदा करते हैं। इस हमले की आड़ में हिन्दुस्तान की मीडिया ने मुझे जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान पर भी इल्जाम लगाया है। यह अफसोसनाक बात है. हिन्दुस्तान पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है। वो एक जंगी दुश्मन है। उसने कश्मीर में 10 लाख की फौज भेजकर जंग का माहौल बना दिया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी –बंटवारा किसने क्यों, काहे, कैसे कराया मुनीर ने बताया
मास्टरमाइंड कसूरी ने भारत पर लगाया आरोप
कसूरी का कहना है कि भारत ने खुद ही पहलगाम में हमला करवाया है। वही इसका जिम्मेदार है। यह उसकी साजिश है। पाकिस्तान का इससे कोई लेनादेना नहीं है।
पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन -
बता दें कि हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त फैसले लिए गए। भारत ने पाक पर पंच प्रहार करते हुए सिंधु जल समझौता, बाघा अटारी बॉर्डर बंद, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, हाई कमीशन से डिफेंस एडवाइजर्स हटाने और पाक से अपने डिफेंस एडवाइजर्स वापस बुलाने का फैसला लिया है। भारत के पंच प्रहार के बाद पाकिस्तान को भारत के एयर स्ट्राइक या सर्जिकल स्ट्राइक (सर्जिकल स्ट्राइक) करने का डर सताने लगा है। भारत के फैसले से बाद पाकिस्तान बिलबिला गया है। पाकिस्तान ने बय़ान जारी कर भारत से स्ट्राइक जैसा कदम न उठाने की अपील की है। वहीं आज पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments