रायपुर : प्रार्थी धनेश साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चंगोराभाठा अयोध्या नगर डी.डी.नगर रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 11.04.25 को अपने मकान में ताला लगाकर सपरिवार दिल्ली गया था। इसी दौरान कोई अज्ञात प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें आलमारी व लॉकर को तोड़कर उसमें रखें सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 172/25 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों की तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुये भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी –बंटवारा किसने क्यों, काहे, कैसे कराया मुनीर ने बताया
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर आयोध्या नगर चंगोराभाठा डी.डी.नगर निवासी राजा देवांगन को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी लल्ला यादव उर्फ सोमनाथ यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी लल्ला यादव उर्फ सोमनाथ यादव की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी राजा देवांगन पूर्व में भी थाना डी.डी.नगर से बलवा, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. राजा देवांगन पिता पवन देवांगन उम्र 30 साल निवासी बम्बलेश्वरी मंदिर के पास आयोध्या नगर चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
02. लल्ला यादव उर्फ सोमनाथ यादव पिता बिल्लू उर्फ कल्लू यादव उम्र 20 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास आयोध्या नगर चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. उपेन्द्र यादव, दीपक बघेल, आर. महिपाल सिंह, किसलय मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, हरजीत सिंह, तथा थाना डी.डी. से प्र.आर. अरूण तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
ये भी पढ़े : दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी संतोष तिवारी को किया गया गिरफ्तार
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments