इस सस्ती चीज से बना टोनर दिलायेगा चेहरे का खोया निखार

इस सस्ती चीज से बना टोनर दिलायेगा चेहरे का खोया निखार

खूबसूरत दिखने की चाह हर किसी होती है। अपनी इसी चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। महंगे ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक, लोग अपनी स्किन को निखारने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई सारे काम करते हैं। हालांकि, कई बार लाख कोशिशों के बाद मनचाहे नतीजे नहीं मिलते हैं और कई सारी स्किन प्रॉब्लम चेहरे का ग्लो कम देती हैं।

पिंपल्स इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे लड़का हो या लड़की हर कोई परेशान है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे आप फिटकरी के इस्तेमाल से अपने चेहरे का खोया हुआ निखार वापस पा सकते हैं और मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए कैसे यह मदद कर सकती है। आइए आपको बताते हैं पिंपल्स के लिए कैसे बनाए फिटकरी का टोनर और इसका इस्तेमाल करने का तरीका-

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सधवा ,विधवा, डीड़वा का है जलवा 

चेहरे के लिए फिटकरी के फायदे
फिटकरी कई तरह से हमारे लिए फायदेमंद होती है। ओरल हेल्थ बेहतर बनाने के साथ-साथ यह स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। रोजाना चेहरे पर इसे लगाने से यह कई समस्याओं को दूर करती हैं। इससे न सिर्फ डार्क स्पॉट को हल्का होने में मदद मिलती है, बल्कि इसके एंटी बैक्टीरियल गुण कील-मुहांसों को ठीक करने में भी मददगार है।

कैसे बनाएं फिटकरी का टोनर?

सामग्री

  1. फिटकरी का छोटा टुकड़ा
  2. एक कप पानी
  3. थोड़ा- सा गुलाब जल

बनाने का तरीका

पहला तरीका
स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए 1 कटोरी पानी में थोड़ा-सा फिटकरी पाउडर मिलाए। अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और स्प्रे बाॅटल में भरकर फ्रिज में रख दें।
दूसरा तरीका
फिटकरी का मैजिकल टोनर बनाने के लिए इसके टुकड़े को गर्म पानी में डालकर 5 से 7 मिनट अच्छे से घुमाए। अब इसे पानी से बाहर निकाल दें। इस पानी में गुलाब जल मिलाए और फिर किसी इस पानी को स्प्रे बाॅटल में भर लें।

कैसे करे इस्तेमाल?
फिटकरी के इस टोनर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस रोजाना सुबह फेस वॉश करने के बाद इस टोनर को पूरे फेस पर स्प्रे करना होगा।

फिटकरी टोनर के फायदे
नियमित रूप से फिटकरी टोनर लगाने से अनइवेन स्किन से छुटकारा मिलेगा। इससे त्वचा धीरे-धीरे इवेन होने लगेगी।

इसका इस्तेमाल रोजाना करने से स्किन की चमक लौट आएगा, जिससे चेहरा ग्लो करने लगेगा।साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके ओपन पोर्स टाइट हो लगेंगे।यह टोनर स्किन स्मूद बनाने और मुंहासों की समस्या खत्म करने में भी मददगार है।

ये भी पढ़े : चेन्नई की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? करोड़ों पाकर भी हो रहा नाकाम







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments