भिलाई में हादसे से बाल-बाल बचे लोग, चलती कार पर गिरा वर्टिकल

भिलाई में हादसे से बाल-बाल बचे लोग, चलती कार पर गिरा वर्टिकल

भिलाई :  नगर निगम भिलाई ने एमजे कॉलेज के आगे से गुजर रहे कोसानाला के पुल में दोनों ओर वर्टिकल गार्डन लगाया है। गुरुवार की शाम को अचानक आए तेज हवा, तूफान, बारिश के दौरान वर्टिकल गार्डन का पूरा स्ट्रक्चर सड़क गिर पर गया। यहां से गुजर रहे वाहन भी इसके जद में आ गए। यह राहत की बात है कि हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – शरीर से ही नही दिल से भी हिंदुस्तानी होना होगा 

लाखों का वर्टिकल गार्डन हुआ धराशायी
निगम ने करीब 15 लाख की लागत से पुल के दोनों ओर वर्टिकल गार्डन का निर्माण किया था। तेज हवा से लोहे में गुथा यह पूरा स्ट्रक्चर ही सड़क पर आ गिरा। इस दौरान दो कार और दोपहिया वाहन भी इस पुल से गुजर रहे थे। स्ट्रक्चर इन वाहनों पर ही गिर गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्ट्रक्चर को हटाने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वाहनों को उसके नीचे से निकाला जाएगा।

नहीं है सपोर्ट
नगर निगम, भिलाई ने लाखों रुपए वर्टिकल गार्डन पर खर्च तो कर दिया, लेकिन वर्टिकल गार्डन को लगाने के लिए सपोट में कोई मजबूत दीवार या स्ट्रक्चर नहीं बनवाया। इस वजह से हवा के झोंके को वह सह नहीं पाया और गिर गया। नगर निगम, भिलाई के गेट के सामने भी पेड़ गिर जाने से कुछ वक्त के लिए जाम लग गया था। आवाजाही में दिक्कत हुई।

ये भी पढ़े : दुर्ग : बारात में शामिल होकर घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से जानलेवा हमला









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments