हिन्दू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के लिए सुपारी का पैसा कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार से मिले

हिन्दू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के लिए सुपारी का पैसा कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार से मिले

सुहास शेट्टी की हत्या के लिए सुपारी का पैसा कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार से मिले ₹25 लाख के मुआवजे में से दिया गया था। कर्नाटक के मंगलुरु में हिन्दू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के लिए ₹3 लाख दिए गए थे।यह रकम आदिल ने अब्दुल सफवान गैंग को दी थी। फिरौती का यह पैसा कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार से मिले मुआवजे से दिया गया था। यह सारी बातें पुलिस की जाँच में सामने आई हैं। आदिल अपने भाई की मौत का बदला सुहास शेट्टी की हत्या से लेना चाहता था।

कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार ने 2023 में मोहम्मद फाजिल नाम के एक शख्स की मौत के बाद ₹25 लाख का मुआवजा दिया था। उसकी हत्या का आरोप सुहास शेट्टी पर था। फाजिल का भाई आदिल इसका बदला सुहास शेट्टी की हत्या करवा के लेना चाहता था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – शरीर से ही नही दिल से भी हिंदुस्तानी होना होगा

रिपोर्ट बताती है कि इसके लिए आदिल ने अब्दुल सफवान नाम के गुंडे से सम्पर्क किया था। अब्दुल सफवान भी किसी बात को लेकर सुहास शेट्टी से बदला लेना चाहता था। आदिल ने इसके बाद सुहास शेट्टी की हत्या के लिए ₹5 लाख में अब्दुल सफवान से डील की। अब्दुल सफवान को आदिल ने ₹3 लाख इस काम के लिए पहले ही दिए।

सुपारी का यह पैसा कॉन्ग्रेस सरकार के मुआवजे के ₹25 लाख में से दिया गया था। यह भी पता चला है कि इस हत्या की साजिश एक महीने पहले से रची जा रही थी। इसके लिए अब्दुल सफवान ने कई और लड़कों को भी अपने गैंग में शामिल कर लिया था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह बदला लेने के लिए किया गया मर्डर है। पुलिस कमिश्वर अनुपम अग्रवाल ने बताया है कि हत्या की साजिश को 8 लोगों के ग्रुप ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस हत्या के मामले में अब्दुल सफ़वान, मोहम्मद मुजामिल, मोहम्मद रिजवान, कलंधर शफी, आदिल महरूफ, नियाज, रंजीत और नागराज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया है कि अब्दुल पर साल 2023 में हमला किया गया था। इसी के बाद से उसने बदला लेने की ठान ली थी। गौरतलब है कि 1 मई 2025 को हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई थी। सुहास शेट्टी की हत्या 1 मई, 2025 को मंगलुरु के बाजपे इलाके में कर दी गई थी।

अब्दुल सफवान के गैंग ने घेर कर तलवारों से काट कर सुहास शेट्टी की हत्या की थी। अस्पताल ले जाते वक्त सुहास शेट्टी की मौत हो गई थी। भाजपा ने ₹25 लाख का मुआवजा सुहास शेट्टी के परिवार को दिया था।

ये भी पढ़े : जल जीवन मिशन : अधिकारियों की लापरवाही एवं कामचोरी,277 से ज्यादा ग्रामों में पेयजल की सप्लाई नहीं







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments