साल 2026 में Mahindra की ये 5 गाड़ियां होगी लॉन्च,जानिए कीमत और फीचर्स

साल 2026 में Mahindra की ये 5 गाड़ियां होगी लॉन्च,जानिए कीमत और फीचर्स

साल 2024 में Mahindra की Thar Roxx, Mahindra XUV 3XO, Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने खुलासा किया है कि वह 15 अगस्त 2025 को नया एसयूवी प्लेटफॉर्म पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपना फ्यूचर प्लान भी बताया है। आइए जानते हैं कि Mahindra का नया एसयूवी प्लेटफॉर्म कैसा होगा और कौन-सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है।

नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी Mahindra की गाड़ियां

महिंद्रा इस साल के 15 अगस्त को नया प्लेटफॉर्म पेश करने वाली है। यह प्लेटफॉर्म कैसा होगा इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई डिटेल्स नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोनोकॉक प्लेटफॉर्म होने वाला है, जो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसे पावरट्रेन ऑप्शन को सपोर्ट कर सकता है। महिंद्रा ने पुणे के चाकन में एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया है जो नए प्लेटफॉर्म पर आधारित प्रति वर्ष 1.2 लाख मॉडल का निर्माण करेगा।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

कौन-सी गाड़ियां होंगी लॉन्च?

महिंद्रा 2030 तक भारत में 7 नई ICE SUV और 5 EV लाने की योजना बनाई है। इसमें से 3 ICE SUV और 2 EV को अगले साल 2026 में लॉन्च करेगी। महिंद्रा ने पुष्टि की है कि ICE उत्पादों में से 2 मिड-साइकिल फेसलिफ्ट होने वाले हैं, जिसमें महिंद्रा थार फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट होंगी। इतना ही नहीं महिंद्रा बोलेरो को भी अगले साल की शुरुआत या इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़े : कांग्रेस सांसद की ऑपरेशन सिंदूर के सबूत की मांग,पूछा- कितने आतंकी मारे सरकार ये भी बता दे

महिंद्री लाइनअप की SUVs 

मॉडल

कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये में)

Mahindra XUV 3XO

7.99 लाख - 15.56 लाख

Mahindra Bolero

9.79 लाख - 10.91 लाख

Mahindra XUV400

15.49 लाख - 17.49 लाख

Mahindra Bolero Neo और Neo Plus 

9.95 लाख - 14.04 लाख

Mahindra Thar

11.50 लाख - 17.40 लाख

Mahindra Scorpio Classic

13.62 लाख - 17.50 लाख

Mahindra Scorpio N

13.99 लाख - 24.89 लाख

Mahindra Thar Roxx

12.99 लाख - 23.09 लाख

Mahindra XUV700

14.49 लाख - 25.14 लाख

Mahindra BE 6

18.90 लाख - 26.90 लाख

Mahindra XEV 9e

Rs 21.90 लाख - 30.50 लाख







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments