अवैध वसूली का मामला,जेल में बंद कैदियों को VIP सुविधा देने के नाम पर.. जेल प्रहरी गिरफ्तार

अवैध वसूली का मामला,जेल में बंद कैदियों को VIP सुविधा देने के नाम पर.. जेल प्रहरी गिरफ्तार

दुर्ग: जिले के केंद्रीय जेल में बंद कैदियों को VIP सुविधा देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल में पदस्थ प्रहरी दिवाकर सिंह पैकरा परिजनों से पैसे लेकर कैदियों को जेल में काजू -बादाम, नशे की चीजें और अन्य सामान देता था।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

परिजनों ने दिवाकर के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि जेल प्रहरी बिना डरे पैसे लेता था और नहीं देने पर कैदियों को प्रताड़ित करता था। इस मामले में जेल प्रशासन ने खुद उसे पुलिस से गिरफ्तार करवाया है।

ये भी पढ़े : पहाड़ी कोरवा आत्महत्या केस, 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, दिवाकर सिंह पैकरा मूलत: जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। अभी वह दुर्ग के केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत था। प्राथमिक जांच में मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी दिवाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दिवाकर यह अवैध वसूली खुलेआम करता था। वो बिना डरे कैदियों के परिजनों से UPI और ऑनलाइन के जरिए पैसा ले लेता था। वो परिजनों से सुविधा के मुताबिक रेट तय करके 500 से2000 हजार रुपए तक की रिश्वत लेता था।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments