आरंग में नाली में मिला 4 महीने का भ्रूण,जाँच में जुटी पुलिस 

आरंग में नाली में मिला 4 महीने का भ्रूण,जाँच में जुटी पुलिस 

रायपुर:  राजधानी रायपुर से लगे आरंग में आज सुबह-सुबह एक 4 महीने का भ्रूण नाली में पड़ा मिला. यह पूरा मामला आरंग के वार्ड नंबर 07 स्थित आजाद चौक का है. भ्रूण दिखते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरंग पुलिस मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आजीद चौक पर खेल रहे बच्चों की नजर अचानक नाली में बह रहे एक अजीब चीज पर पड़ी. नजदीक जाकर देखने पर देखा तो वह बच्चे का भ्रूण था.

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, भ्रूण करीब चार माह का प्रतीत होता है और उसके सभी अंग विकसित अवस्था में हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह मामला गर्भपात के बाद भ्रूण को ठिकाने लगाने का हो सकता है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments