नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नया नवाचार,FM रेडियो से स्थानीय बोली में प्रसारण

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नया नवाचार,FM रेडियो से स्थानीय बोली में प्रसारण

दंतेवाड़ा :  जिले में नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो का स्थानीय भाषा-बाेली में बस्तर की संस्कृति, बस्तर के खान पान, बस्तर की परंपरा का प्रसारण सहित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो सेंटर से तीन चरणों में प्रसारण हो रहा है। पहले चरण में सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक प्रसारण होता है, उसके बाद दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक प्रसारण होता है, फिर शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक प्रसारण किया जा रहा है । एफएम रेडियो सेंटर में स्थानीय युवा रेडियो जॉकी और तकनीशियन के रूप में काम कर रहे हैं, ये युवा अपनी भाषा और स्थानीय बोली के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचा रहे हैं।

नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो के डायरेक्टर वीरेश सिंह ने गुरुवार काे बताया कि दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा की पहल से इस नवा दंतेवाड़ा एफएम रेडियो सेंटर की शुरुआत हुई। इस रेडियो प्रसारण केंद्र के जरिए हम स्थानिय युवाओं को रोजागर के साथ-साथ उनके जरिए लोगों तक प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार कर रहे हैं, इससे दंतेवाड़ा के लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।

ये भी पढ़े : भीषण गर्मी में जलसंकट: एसईसीएल की लापरवाही से उपजा दर्द,पानी की एक बूंद को तरसते ग्रामीण,दे रहे आंदोलन की चेतावनी










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments