कोरबा : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले की राजगामार पुलिस चौकी ने एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी देवनारायण श्रीवास (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छेड़छाड़, अश्लील फोटो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

जानकारी के अनुसार, राजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गांव में रहने वाली एक नौवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह छात्रा का पीछा करता और उसका अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी ने छात्रा के माता-पिता के मोबाइल नंबर पर भी अश्लील फोटो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल किया।

छात्रा ने पहले डर के कारण इसकी शिकायत नहीं की, लेकिन जब आरोपी की हरकतें बढ़ गईं तो परिजनों ने राजगामार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े : जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं,हेमलता कमा रही है हर महीने 40 से 50 हजार










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments