Hero जल्द लॉन्च करने जा रही है दो नए इलेक्ट्रिक वाहन,जानें कितनी किफायती होंगे ये स्कूटर्स

Hero जल्द लॉन्च करने जा रही है दो नए इलेक्ट्रिक वाहन,जानें कितनी किफायती होंगे ये स्कूटर्स

नई दिल्ली :  हीरो मोटोकॉर्प पिछले 24 वर्षों से दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बनी हुई है। इसने भारतीय बाजार नें वित्तीय वर्ष (FY) 2024-25 में 56 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की है। कंपनी मोटरसाइकिल, स्कूटर समेत इलेक्ट्रिक दोपहिया की भी बिक्री करती है। कंपनी जुलाई 2025 में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने जा रही है। इसके बारे में कंपनी ने हाल ही में एक कॉन्फ्रेंश कॉल के दौरान खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि हीरो की दो नई इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन-सी होने वाली है और उन्हें जुलाई 2025 में कब लॉन्च किया जाएगा?

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

नई इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती होंगे

  1. पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट की पॉपलिरीटी काफी तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इनकी बिक्री में भी उछाल देखने के लिए मिला है। हाल में हीरो के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की Vida V2 रेंज है। हालांकि, यह TVS iQube, बजाज चेतक और ओला S1 से रेंज के मामले में पीछे है।
  2. हीरो ने पिछले वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की Vida रेंज की 58,503 यूनिट की बिक्री की है। यह पिछले वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) की तुलना में 195% की बढ़ोतरी को बताता है। अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री को देखते हुए कंपनी जुलाई में भारतीय बाजार में दो नए और ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

नए इलेक्ट्रिक दोपहियो के लेकर प्लान

हीरो जो इस साल अपने ईवी लाइनअप को लेकर आने वाली है, उस लाइनअप के लिए वह ग्रामीण क्षेत्रों को लक्षित करने की प्लानिंग बना रहा है। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में हीरो का बड़ा नाम है। अगर कंपनी ऐसा करती है, तो यह फैसला काफी समक्षदारी भरा हो सकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में ईवी के बारे में अधिक जागरूकता लाना भी हो जाता है। वहीं, आने वाले किफायती ईवी भी इसका और भी अधिक लाभ उठा पाएंगे।

ये भी पढ़े : नगर पंचायत कुसमी में 82.40 लाख रुपये के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न

कितनी होगी कीमत?

मौजूदा विडा रेंज 74,000 रुपये से लेकर 1,15,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में आती है। विडा की यह कीमत पहले से ही काफी प्रतिस्पर्धी है, इसलिए यह देखाना काफी दिलचस्प होगा कि हीरो नए स्कूटर के साथ इस कीमत को कितना और कैसे कर पाता है। आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में Vida Z हो सकता है, जिसे हाल में भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments