बीबीसी के सभी चैनल 2030 तक बंद हो जाएंगे

बीबीसी के सभी चैनल 2030 तक बंद हो जाएंगे

बीबीसी के प्रमुख टिम डेवी ने बताया कि 2030 तक बीबीसी के सभी चैनल प्रसारण बंद कर देंगे और सिर्फ़ ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। बीबीसी प्रमुख टिम डेवी ने पुष्टि की है कि वे इंटरनेट पर ही काम करेंगे और पारंपरिक प्रसारण बंद कर देंगे।8 जनवरी 2024 से, बीबीसी ने अपने स्टैंडर्ड डेफिनिशन (एसडी) सैटेलाइट प्रसारण को हाई डेफिनिशन (एचडी) में बदल दिया था। इसी के बाद यह नया ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी – सईंत्ता ला झन डोलाव रे जुटहा सरकार कहवाहू 

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) का मुख्यालय लंदन में है। ब्रिटिश पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर बीबीसी की स्थापना 1922 में हुई थी। बाद में, 1927 के नए साल के दिन बीबीसी ने अपने वर्तमान नाम से काम करना शुरू किया। बीबीसी अपनी प्रसिद्धि और कर्मचारियों की संख्या के कारण मीडिया जगत का एक बड़ा नाम है। आंकड़ों के अनुसार, बीबीसी में कुल 21,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

ये भी पढ़े : गरियाबंद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

1922 में अपनी स्थापना के बाद से, बीबीसी ने ब्रिटिश लोगों के जीवन और संस्कृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1923 में, बीबीसी ने अपनी पहली ब्रॉडकास्ट लिस्टिंग पत्रिका, रेडियो टाइम्स, शुरू की। 1988 में प्रकाशित इसके क्रिसमस संस्करण की 1.1 करोड़ प्रतियां बिकीं। इसे ब्रिटिश पत्रिकाओं के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला संस्करण माना जाता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments