परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : जिला मुख्यालय स्थित कमार आश्रम में कमार समाज जिलाध्यक्ष नवतूराम कमार पुर्व अध्यक्ष कमार विकास अभिकरण गरियाबंद एवं भुंजिया समाज महामंत्री देवलाल के उपस्थिति में विशेष संरक्षित अनुसूचित जनजाति कमार भुंजिया समाज प्रमुख एवं पढ़े लिखे शिक्षित युवा युवतियों की उपस्थिति में विशेष बैठक रखी गई। जिसमें समाज प्रमुखों द्वारा समय समय पर शासन और प्रशासन को प्रस्तुत किया गया आवेदन पत्र पर विभागीय कार्यवाही की समीक्षा किया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – कर्महिनों को कर्मठता नही भाति
इसी तारतम्य में समाज से नव नियुक्त शिक्षकों कर्मचारियों सहित विभिन्न विषय में बातचीत हुई व नौ अप्रैल दो हजार पच्चीस को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद को प्रस्तुत किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार मुद्दा पर गहन विचार विमर्श किया गया है बाईस अप्रैल दो हजार पच्चीस दिन मंगलवार को गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह से सौजन्य मुलाकात ध्यानाकर्षण करने का निर्णय लिया गया है। तत्पश्चात आगे की निति नियमों पर सुझाव एवं प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रम आयोजित करने उचित निर्णय लेने पर सहमति बनी है। इस बैठक में समाज सेवी सीताराम सोनवानीऔर साथियों ने भाग लिया प्रतिवेदक मिडिया प्रभारी करण सिंह भुंजिया एवं भारत नेताम कमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments