आईपीएल में अक्सर ऊंचे दामों पर बिकने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहता है। आईपीएल 2025 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। खास तौर पर तीन खिलाड़ियों को उनकी टीम ने खजाना खोलकर पैसा लूटाया है।
टीम ने 20 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। लेकिन बदले में उन्हें कुछ खास नहीं मिला है। एक बार नहीं बल्कि एक-दो को छोड़कर सभी 14 मैचों में उनका प्रदर्शन खराब ही देखने को मिला है। आइए जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी IPL 2025 में तीन महंगे खिलाड़ियों ने टीम को शर्मसार किया ऋषभ पंत ऋषभ पंत को आईपीएल 2...
आईपीएल में अक्सर ऊंचे दामों पर बिकने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहता है। आईपीएल 2025 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। खास तौर पर तीन खिलाड़ियों को उनकी टीम ने खजाना खोलकर पैसा लूटाया है। टीम ने 20 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। लेकिन बदले में उन्हें कुछ खास नहीं मिला है। एक बार नहीं बल्कि एक-दो को छोड़कर सभी 14 मैचों में उनका प्रदर्शन खराब ही देखने को मिला है। आइए जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
IPL 2025 में तीन महंगे खिलाड़ियों ने टीम को शर्मसार किया
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 (IPL 2025) में 27 करोड़ में खरीदा गया था। वे आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी एलएसजी ने उन्हें ऊंचे दामों पर खरीदा था। उन्हें उम्मीद थी कि पंत बल्ले से कुछ अहम योगदान देंगे। लेकिन उन्होंने काफी निराश किया है।
उनकी टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई है। 13 मैच खेलकर उन्होंने अपने बल्ले से सिर्फ 151 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 13 और स्ट्राइक रेट 107 रहा। उनका उच्चतम स्कोर 63 रहा, जिसमें उनकी बल्लेबाजी काफी धीमी रही।
वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर को केकेआर(IPL 2025) ने 23 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। उन्हें उम्मीद थी कि यह ऑलराउंडर खिलाड़ी कुछ अच्छा खेल दिखाएगा। लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया। सिर्फ एक या दो मैचों में ही उनके बल्ले से रन निकले, बाकी में उन्होंने ज्यादा योगदान नहीं दिया।
इसलिए उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया। आईपीएल 2025 में वेंकटेश अय्यर ने 11 मैच खेले और सिर्फ 142 रन ही बना सके। उनका औसत 20.29 और स्ट्राइक रेट 139.22 रहा।
हेनरी क्लासेन
एसआरएच ने हेनरी क्लासेन को 21 करोड़ में आईपीएल (IPL 2025) के लिए रिटेन किया। क्योंकि पिछले सीजन में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इस सीजन में यह साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करता हुआ नजर आया। बेशक उन्होंने एक शतक लगाया।
लेकिन कुल मिलाकर बल्ले से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अगर उनके प्रदर्शन पर नज़र डालें तो 13 मैचों में उन्होंने 44 की औसत और 172 की स्ट्राइक रेट से कुल 487 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है। उनके कद के हिसाब से यह प्रदर्शन बहुत सामान्य है।
ये भी पढ़े : आज ही शुरू करें दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीना ,फायदे इतने जानकर हो जाएंगे हैरान
Comments