वास्तु शास्त्र :  घर में रखें मोर पंख आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा,सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

वास्तु शास्त्र : घर में रखें मोर पंख आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा,सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इससे जुड़े कई उपाय भी किए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखने से व्यक्ति को तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। अगर आप भी जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो घर में मोर पंख जरूर रखें।

ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख (mor pankh remedies) को रखने से सभी समस्या दूर होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि घर में मोर पंख रखने से कौन-से आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

बनी रहेगी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को मंदिर में रखना शुभ है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सभी सदस्यों को काम में सफलता प्राप्त होती और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।

धन से भरी रहेगी तिजोरी

इसके अलावा मोर पंख को तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मोर पंख से जुड़े उपाय करना बेहद फलदायी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन मोर पंख में केसर लगाकर मंदिर में रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

ये भी पढ़े : आज शनि जयंती और तीसरा बड़ा मंगल का शुभ संयोग,जरुर करें ये काम

रोग होंगे दूर

अगर आप किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में मोर पंख को तकिए के नीचे रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी रोग दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments