बिलासपुर : फर्जी मार्कशीट के जरिए फार्मा कंपनी में नौकरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक अपनी पत्नी की फार्मेसी की मार्कशीट को स्कैन कर अपने नाम से बना लिया। जिसके बाद वो कंपनी में एरिया मैनेजर बन गया। पति-पत्नी के बीच तलाक हुआ और युवक ने दूसरी शादी कर ली। तब पत्नी ने उसके फर्जीवाड़ा का राज खोल दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी महिला शालिनी कलशा ने बी फार्मा किया है। उसकी शादी संकल्प तिवारी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद पति संकल्प तिवारी ने उसे तलाक दे दिया। इस बीच संकल्प तिवारी ने दूसरी शादी भी रचा ली है। वो एस्ट्रा जेनेका फार्मा कंपनी में नौकरी भी कर रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
महिला ने सिविल लाइन थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें उसने बताया कि उसके पति के पास फार्मेसी की डिग्री नहीं है। इसके बाद भी वो फार्मा कंपनी में जॉब कर रहा है। महिला ने जानकारी जुटाई तब पता चला कि, संकल्प ने उसकी डिग्री को स्कैन कर अपने नाम पर बना लिया है।
जिसके सहारे वो फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर बन गया है। महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला से पूछताछ व उसकी डिग्री देखने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े : GK Quiz: वह कौन सा पक्षी है जो अपने साथी के वियोग में प्राण त्याग देता है?
Comments