पोषक तत्वों से भरपुर हरी पत्तेदार सब्जियों की वैज्ञानिक खेती – हरी पत्तेदार सब्जियों हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है भारतवर्ष में उगाई जाने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, मैथी एवं चौलाई प्रमुख है पोषण में इनकी महत्ता किसी से छिपी नही है. बच्चों के उत्तम विकास व विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों अधिक उपयोगी है इनमें प्रोटीन, वसा, विटामिन बी-2 विटामिन सी, विटामिन के एवं खनिज पदार्थ जैसे लोहा, कैल्शियम, फास्फोरस एवं रेसा प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहता है। रेशेयुक्त सब्जियों सस्ती व आसानी से उलब्ध होने के साथ-साथ भोजन को शीघ्र पाचनशील, स्वादिष्ट, संतुलित व पौष्टिक बनाने में मदद करती है।
हमारा प्रतिदिन का भोजन कितना ही मंहगा क्यों न हो भोजन का संतुलित होना अधिक महत्वपूर्ण है। यह आवश्यक नही कि गोभी, टमाटर या अन्य कोई सब्जी खूब महंगी है तो हम उसी का ही सेवन करें। हरी पत्तेदार सब्जियों के प्रयोग के साथ-साथ अन्य सब्जियों जैसे जडवाली, सलादवाली सब्जियों का प्रयोग करना ही स्वास्थ्यवर्धक व लाभप्रद है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
हरी पत्तेदार सब्जियों में महत्वपूर्ण विटामिन एवं खनिज लवण:-
| क्रमांक | हरी पत्तेदार सब्जियॉ | विटामिन (प्रति 100 ग्राम खाने लायक हिस्सा) | खनिज (प्रति 100 ग्राम खाने लायक हिस्सा) | ||
| विटामिन ए (बीटा कैरोटिन) कि.ग्रा. | विटामिन सी कि.ग्रा. | आयरन (मि.ग्रा.) | कैल्सियम (मि.ग्रा.) | ||
| 1- | पालक | 5580 | 28 | 1-14 | 73 |
| 2- | मैथी | 2340 | 52 | 1-93 | 395 |
| 3- | हरी चौलाई | 5520 | 99 | 3-49 | 397 |
| 4- | सहजन की पत्तियॉ | 6780 | 220 | 0-85 | 440 |
| 5- | पत्ता गोभी | 120 | 124 | 0-80 | 39 |
| 6- | सलाद | 990 | 10 | 2-40 | 50 |
| 7- | पुदीना | 1620 | 27 | 15-6 | 200 |
| 8- | सरसों का साग | 2622 | 33 | 16-3 | 155 |
| 9- | मूली के पत्ते | 5295 | 81 | 0-09 | 265 |
जलवायु:- इनकी खेती जहॉ तापमान बहुत अधिक नही पाया जाता है वहॉ पालक को पूरे वर्ष उगाया जा सकता है लेकिन सर्दियों में यह सबसे अच्छा पनपता है। मैथी ठण्डे मौसम की फसल है और कुछ सीमा तक पाला भी सहन कर सकती है।
भूमिः- इनकी खेती सभी प्रकार की भूमि में आसानी से की जा सकती है किन्तु बलुई दोमट मिट्टी व अच्छी खाद युक्त भूमि एवं काली व चिकनी मिट्टी की अपेक्षाकृत अच्छी रहती है।
उन्नत किस्में:-
बुआई:-
| फसल | कतार से कतार की दूरी | बीज से बीज की दूरी |
| पालक | 20 सेमी. | 3-4 सेमी. |
| मैथी | 20-25 सेमी. | 3-4 सेमी. |
| चौलाई (छोटी) | 20-25 सेमी. | 4-5 सेमी. |
| चौलाई (बडी) | 30-35 सेमी. | 4-5 सेमी. |
बुआई की विधि:- बीज बुवाई के लिए सर्वप्रथम क्यारियों में खाद डालकर अच्छी तरह से मिला दें और भुरभुरी कर लेवे। यदि नमी न हो तो बुआई के पहले क्यारियों में पलेवा या सिंचाई कर पर्याप्त नमी बना ले। तत्पष्चात बीजो की बुवाई करें । बीज 10-15 सेमी. की दूरी पर बनी लाइनों में बोये। आवष्यकता से अधिक या अधिक घने हो जाने पर कुछ पौधों को निकाल देवे । पत्तियों की कटाई करते समय यह ध्यान रखे कि कटाई जमीन की सतह से 3-5 सेमी. ऊपर से ही करे।
ये भी पढ़े : कैल्शियम कार्बाइड से पका आम तो नहीं खा रहे आप? इन तरीकों से करें घर बैठे पहचान
हरी पत्तेदार सब्जियों की बीज दरए बुवाई का उपयुक्त समय एवं कटाईरू.
| क्रमांक | सब्जियॉ | बीज दर /हे. (कि.ग्रा.) |
बुवाई का समय | पत्तियों की कटाई (सप्ताह) | कटाई अंतराल (दिन) | कुल कटाई संख्या |
| 1- | पालक | 25-30 | सितम्बर से अक्टूबर | 4-5 | 15-20 | 5-6 |
| 2- | विलायती पालक | 15-20 | सितम्बर से अक्टूबर | 4-5 | 15-20 | 5-6 |
| 3- | मैथी (देषी) | 20-25 | सितम्बर से मध्य नवम्बर | 3-4 | 10-15 | 4-5 |
| 4- | मैथी (कसूरी) | 10-15 | सितम्बर से मध्य नवम्बर | 3-4 | 10-15 | 4-5 |
| 5- | चौलाई (छोटी) | 2-2-5 | फरवरी-मार्च | 4-5 | 15-18 | 4-5 |
| 6- | चौलाई (बडी) | 5-7 | फरवरी-मार्च व जून-जुलाई | 3-4 | 10-15 | 5-6 |
खरपतवार नियंत्रण:- क्यारियों से खरपतवार निकालकर क्यारी सदैव साफ सुथरी रखनी चाहिए ताकि पौधों के बढ़ने में कोई असुविधा न हो । यदि आवष्यकता पडे तो समय-समय पर हल्की निंदाई गुडाई भी करते रहे। इनसे पत्तियों की पैदावार गुणवत्ता युक्त और अधिक प्राप्त होती है। तथा कीडों का प्रकोप भी कम होता है।
सिचाई:- सब्जियों की किस्म, मिट्टी की दषा व मौसम को ध्यान में रखकर समय-समय पर सिंचाई करते रहना चाहिए । रोपण किये गये पौधों की अपेक्षा पुराने पौधों को अपेक्षाकृत कम सिंचाई की आवष्यकता पडती है। वर्षा ऋतु के अधिक पानी को बाहर निकालने की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। बीज की बुवाई सदैव नमीयुक्त स्थिति में करनी चाहिए। सूखे खेत में बीज की बुवाई करने या बीज की बुवाई के तुरंत बाद सिंचाई करने पर मिट्टी बैठ जाती है। और अंकुरण अच्छा नही होता हैं।
प्रमुख कीट:-
प्रमुख रोगः-
उपजः–
| क्रमांक | नाम फसल | उपज क्विंटल/हे. | कटाई की संख्या |
| 1- | पालक | 100-150 | 4-8 |
| 2- | मैथी | 80-100 | 3-5 |
| 3 | चौलाई | 70-100 | 6-7 |
दैनिक भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियो का समावेष अवष्य करेः- पालक, चौलाई , मैथी, सहजन की पत्ती, मूली पत्ते, सरसों के कोमल पत्ते, बथुआ आदि का सामान्यतः समस्त देष में उपभोग किया जाता है। इन पत्तेदार सब्जियों के लाभो को ध्यान में रखते हुए अपने दैनिक भोजन में इनको शामिल किया जाना चाहिए। जिन परंपरागत व्यंजनों में पत्तेदार हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इनके निम्नलिखित व्यंजनों में भी पत्तेदार हरी सब्जियों का इस्तेंमाल किया जा सकता हैं जैसे –
आस-पास के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट
हरी पत्तेदार सब्जियों को बेहतर ढंग से पकाने की विधिः- हरी पत्तेदार सब्जियों को पकाते समय सब्जियों के पौष्टिक तत्व काफी मात्रा में नष्ट हो जाते है अतः ध्यान रखें कि-
हरी पत्तेदार सब्जियों को सुखाकर पूरे वर्ष इस्तेमाल करेः- पत्तेदार सब्जियॉ जब कम मूल्य पर बहुतायत में उपलब्ध हो तो इन्हे थोक में खरीदा जा सकता है। इन्हे साफ कर 2 प्रतिषत नमक के घोल में डुबोकर धूप में सुखाने के लिए एक साफ चादर पर फैला देना चाहिए। जब यह पूरी तरह सूख जावे तो इन्हे हाथो से रगडकर मोटा-मोटा चूरा बना ले। और इन्हे एअर टाइट डिब्बें में रख लें। जब ताजा पत्तेदार सब्जी उपलब्ध न हो तब इनका इस्तेमाल करे।

Comments