क्या आप जानते हैं की बिल्ली के रास्ता काटने से ज्यादा अशुभ हैं, इन 7 जानवरों का रास्ता काटना

क्या आप जानते हैं की बिल्ली के रास्ता काटने से ज्यादा अशुभ हैं, इन 7 जानवरों का रास्ता काटना

सिर्फ बिल्ली ही नहीं ये 7 जानवर भी रास्ता काट ले तो तुरंत रुक जाना चाहिए, होता है बेहद अशुभ सोचिए आप किसी अच्छे काम से कहीं जा रहे हैं और रास्ते मे अचानक से कोई बिल्ली आपका रास्ता काट दे।

यकीनन यह देख आपके मन में डर या दुविधा उत्पन्न हो जाएगी। एक पल के लिए आपके पैर ठहर जाएंगे। हमने कई बार सुना है कि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है। ऐसे में आप थोड़ी देर रुक जाएंगे या रास्ता ही बदल लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल्ली के अलावा और भी कई ऐसे जानवर हैं जिनका रास्ता काट लेना बड़ा अशुभ होता है। शकुनशास्त्र के अनुसार कुछ विशेष परिस्थितियों में किसी खास पशु पक्षी का रास्ता काट लेना बड़ा अपशगुन माना जाता है। इससे न सिर्फ आपका कार्य विफल हो जाता है बल्कि मृत्यु तक आपको गले लगा लेती है।

सांप

शकुनशास्त्र के मुताबिक यदि सांप बाईं से दाईं ओर आपका रास्ता काट दे तो यह अशुभ होता है। इससे आपका कार्य खराब हो सकता है। साथ ही शत्रुओं द्वारा नुकसान पहुंचाने का खतरा भी रहता है।

नेवला

दिन के समय नेवले का दिखना शुभ नहीं होता है। इसका मतलब है कि शत्रु आपका काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है।

सूअर

आप कहीं जा रहे हैं और सूअर बाईं ओर से रास्ता काट दे तो यह भी ठीक नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको अपना कार्य पूर्ण करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कीचड़ में लिपटा कुत्ता

यदि आपको रास्ते में कीचड़ में लिपटा हुआ कुत्ता दिख जाए और वो आपका रास्ता काट दे तो यह अशुभ होता है। इसका मतलब है आपके जीवन में कष्ट की मात्रा बढ़ने वाली है।

गाय का झुंड

यदि आप कहीं जा रहे हैं और अचानक से गाय का झुंड आपका रास्ता रोक दे तो आपको वहीं रुक जाना चाहिए। दरअसल गाय आपको संकेत दे रही होती है कि आगे आपको खतरा है। वे आपका एक तरह से बचाव करती है। इसके अलावा यदि लंबी यात्रा पर जाने के दौरान गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे जाए तो यात्रा रद्द कर देना चाहिए। यह गाय का संकेत है कि आपकी यात्रा कष्टदायक होगी।

कौआ

यदि कहीं बाहार जाते हुए कौआ आपके सिर को छूकर निकल जाए तो समझ जाइए कि आप बहुत बड़ी मुसीबत में है। इसका अर्थ है कि आपको कोई शारीरिक कष्ट होने वाला है। आप किसी रोग के शिकार हो सकते हैं जिससे आपको मृत्यु तुल्य कष्ट तक मिल सकता है।

मैथुन करता हुआ कुत्ता

शकुनशास्त्र के मुताबिक किसी अच्छे काम के लिए जाते समय यदि रास्ते में कुत्ता मैथुन करता दिखाई दे जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। यह संकेत है कि आपका काम जरूर बिगड़ने वाला है।

अब आप जान चुके हैं कि रास्ते मे जाते समय किस जानवर के दिखने का क्या अर्थ होता है। यदि आप इन मान्यताओं मे यकीन रखते हैं तो संकेत समझ उसके अनुसार अपना काम करें। वो कहते है न दुर्घटना से सावधानी भली। बस यदि इन मान्यताओं को एक बार मान भी लिया तो फाइदा ही होगा नुकसान तो कुछ होना नहीं है। वैसे जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments